Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

छठ पूजा से पहले कोपागंज में छठ पोखरे की सफाई और व्यवस्था की मांग तेज

मऊ। कोपागंज नगर में छठ का पर्व मनाने के लिए महिलाएं और उनके परिवार के लोग थाने के पीछे स्थित छठ माई के पोखरे पर इकट्ठा होते हैं।

छठ पूजा से पहले कोपागंज में छठ पोखरे की सफाई और व्यवस्था की मांग तेज

केटी न्यूज़/ मऊ

मऊ। कोपागंज नगर में छठ का पर्व मनाने के लिए महिलाएं और उनके परिवार के लोग थाने के पीछे स्थित छठ माई के पोखरे पर इकट्ठा होते हैं। सूर्य षष्ठी के दिन महिलाएं यहां छठ माई की पूजा-अर्चना के लिए आती हैं। छठ के दिन शाम और अगली सुबह यहां हजारों लोग आते हैं। 

इस समय पोखरे में काफी गंदगी और बदबू फैली हुई है, जिससे वहां खड़ा होना भी मुश्किल है। पिछले साल चुनाव के दौरान वर्तमान अध्यक्ष ने इस पोखरे की सफाई और पक्के घाटों के निर्माण का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ है। 

सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें व्यापारियों ने छठ पोखरे की साफ-सफाई, घाटों पर बेदी बनाने और रास्तों की मरम्मत की मांग चेयरमैन व जिलाधिकारी से की। बैठक में उमाशंकर ओमर, आनंद ओमर, अमृतलाल जायसवाल, विनोद कुमार गुप्ता, विकास वर्मा, दिनेश मद्धेशिया और अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।