ब्रह्मपुर : कर्ज दिया पैसा लेने गया युवक रहस्यम ढंग से लापता बाइक बरामद, परिजन व पुलिस को अनहोनी की आशंका

ब्रह्मपुर : कर्ज दिया पैसा लेने गया युवक रहस्यम ढंग से लापता बाइक बरामद, परिजन व पुलिस को अनहोनी की आशंका

- आरोपी के घर के सामने से मिली गायब हुए युवक की बाइक, घर की महिलाओं को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है पुलिस

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट का एक युवक पिछले चार दिनों से अपने घर से गायब है। इस मामले में उसके बड़े भाई ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दे कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति व उसके घर की महिलाओं पर अपने भाई को गायब करने का आरोप लगाया है। आरोपी के घर के बाहर से पुलिस को गायब हुए युवक की बाइक मिली है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है, जबकि ब्रह्मपुर पुलिस घर की महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गायघाट का 41 वर्षीय रविरंजन पाठक उर्फ मूसन पाठक सूद कारोबारी है। वह कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नोनियापुरा निवासी मनू कानू पिता विष्णु कानू को कुछ रूपए उधार दिया था। 11जनवरी को वह अपने घर से दस बजे उसके घर पैसा मांगने निकला था।

लेकिन उसके बाद लौट कर घर नहीं आया। शाम में उसका मोबाईल बंद आने के बाद परेशान परिजनांे ने मनू के मोबाईल पर संपर्क किया तो उसकी भाभी ने कोई स्पष्ट जबाव नहीं दिया। 13 जनवरी को इस मामले में रविरंजन के बड़े भाई भृगुनाथ पाठक ने ब्रह्मपुर थाने में मनू, उसकी भाभी, मां तथा अन्य सहयोगियों पर रविरंजन को गायब करने का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराया।

इधर कृष्णाब्रह्म पुलिस ने उसके बाइक को मनू के घर के सामने से लावारिश हालत में बरामद किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद ब्रह्मपुर पुलिस इस मामले में सक्रिय हुई तथा उसके घर के महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि संवाद संप्रेषण तक इस मामले में पुलिस कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सकी है। इधर परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे है। 

रूपये के लेनदेन और अवैध संबंधों पर चल रही है पड़ताल

वही पुलिस सूत्रों की मानें तो रविरंजन के रहस्यमय ढंग से गायब होने के मामले में रूपयों के लेनदेन के अलावे अवैध संबंधों के नजरिए से भी देखा जा रहा है। इस मामले में पुलिस दोनों बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश कर रही है। जानकारों की मानें तो इस मामले में अवैध संबंधों से इंकार नहीं किया जा सकता है। 

क्या कहते है डीएसपी

रवि रंजन के गायब होने का एफआईआर दर्ज होेने के बाद से पुलिस इस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। रूपये के लेनदेन के विवाद के अलावे कई बिंदुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है। जल्दी ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। - अफाक अख्तर अंसारी, डीएसपी, डुमरांव