Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए ईओ ने की मातहतो के साथ बैठक, दिए निर्देश

सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए ईओ ने की मातहतो के साथ बैठक, दिए निर्देश

- लचर सफाई व्यवस्था के लिए एनजीओ को लगाई फटकार

केटी न्यूज/डुमरांव 

शनिवार को डुमरांव नगर परिषद में स्वच्छ डुमरांव-सुंदर डुमरांव को लेकर एक बैठक बुलाई गयी, जिसकी अध्यक्षता नप के कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने किया। बैठक के दौरान शहर की स्वच्छता पर लापरवाही बरतने वाले एनजीओ कर्मियों को फटकार लगाते हुए इओ ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अगर सफाई में कोताही बरती गयी तो एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी।

सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए ईओ ने की मातहतो के साथ बैठक, दिए निर्देश

बताया जाता है कि शहर के पुराने और विस्तारित क्षेत्रों में कूड़े-कचरे उठाव की जिम्मेदारी एनजीओ के जिम्मे दी गयी है लेकिन नप क्षेत्र के कई मोहल्लों व गलियों से कचरे का उठाव नहीं होने की शिकायतों पर नप की किरकिरी हो रही है। इससे लोगों के बीच आक्रोश भी पनप रहा है। कई कॉलोनी और मोहल्ले में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाली गाड़ियां कम दिखती है तो साफ-सफाई वाले कर्मचारी भी नहीं पहुंचते। शहर के मुख्य सड़कों का कूड़ा उठाव तो होता है लेकिन दूसरे शिफ्ट में

सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए ईओ ने की मातहतो के साथ बैठक, दिए निर्देश

बगैर झाड़ू लगाये ही कूड़ा का उठाव किया जाता है। कई जगहों पर व्यवस्था में कमी होने के बाद एनजीओ को कड़ी चेतावनी दी गयी है। मौके पर नप के प्रधान सहायक दुर्गेश सिंह, उप सहायक बजेंद्र राय, चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित गुप्ता, उप चेयरमैन विकास ठाकुर, दीपक तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।