ईकेवाईसी और फार्मर आईडी बनाने के लिये पंचायतों में लगेंगे शिविर, तैयारी पूरी

किसानों को ईकेवाईसी और फार्मर आईडी बनाने के लिये काफी परेशान थे, जिसकी शिकायत डीएम तक पहुंची थी। फिर डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को पंचायतों में शिविर लगाकर बनाने का आदेश दिया है।

ईकेवाईसी और फार्मर आईडी बनाने के लिये पंचायतों में लगेंगे शिविर, तैयारी पूरी

केटी न्यूज/डुमरांव। 

किसानों को ईकेवाईसी और फार्मर आईडी बनाने के लिये काफी परेशान थे, जिसकी शिकायत डीएम तक पहुंची थी। फिर डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को पंचायतों में शिविर लगाकर बनाने का आदेश दिया है। उसी आदेश के आलोक में मंगलवार से शिविर लगाने का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। डुमरांव प्रखंड के नया भोजपुर, पुराना भोजपुर, चिलहरी, अरियांव, कनझरूआ, सोवां, नंदन और कुशलपुर में शिविर लगाया जाएगा। शिविर लगने की जानकारी जैसे किसानों को मिली काफी खुश हुए।