खाद बिक्रेताओं को उचित दर पर बिक्री करने का एडीएसओ ने दिया निर्देश
नया भोजपुर के ईफको बाजार का अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया की बिक्री के लिये रखे यूरिया सहित अन्य खाद का मूल्य टैगिंग नहीं किया गया था। उन्होंने सभी दुकानदारों को अपने सामने मूल्य टैगिंग करवाते हुए कहा कि इसे हर समय लगे रहना चाहिए, जिससे किसानों को उचि मूल्य पर खाद खरीदने में कोई परेशानी नहीं हो।
-- नया भोजपुर ईफको बाजार के निरीक्षण के दौरान नही पाया गया मूल्य रेट का टैग
केटी न्यूज/डुमरांव।
नया भोजपुर के ईफको बाजार का अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया की बिक्री के लिये रखे यूरिया सहित अन्य खाद का मूल्य टैगिंग नहीं किया गया था। उन्होंने सभी दुकानदारों को अपने सामने मूल्य टैगिंग करवाते हुए कहा कि इसे हर समय लगे रहना चाहिए, जिससे किसानों को उचि मूल्य पर खाद खरीदने में कोई परेशानी नहीं हो।

मालूम हो कि दिशा की बैठक में खाद ब्लैक में अधिक रेट पर बिकने की बात उठी थी, जिस पर डीएम ने सभी खाद बिक्रेताओं को उचित रेट पर खाद को बिक्री करने का आदेश दिया था। उसी आदेश के आलोक में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश ने सोमवार को नया भोजपुर स्थित ईफको बाजार नया भोजपुर का निरीक्षण किया। बाजर के जितने सेंटर थे, सभी को मूल्य टैगिंग करने का आदेश दिया। साथ ही सभी से कहा कि सबसे अधिक मांग यूरिया की है, लिहाजा जो निर्धारित मूल्य 266 रूपया पचास पैसा है, उसका चार्ट हमेशा लगा रहना चाहिए।

मालूम हो कि जिले का डुमरांव प्रखंड सबसे बड़ा है, इस प्रखंड में कुल सोलह पंचायत पहले हुआ करते थे, लेकिन दो पंचायत भोजपंर कदीम व भोजपुर जदीद डुमरांव नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र में शामिल हो गए, जिससे अब 14 पंचायत ही रह गए हैं। इन चौदह पंचायतों में रजिस्टर्ड किसानों की संख्या 24 हजार 500 है। पहले यूरिया खाद 3 सौ 50 रूपया पर बिक्री दुकानदारों द्वारा किया जाता था, जिसकी शिकायत डीएम से लेकर अन्य अधिकारियों तक की गई थी। उचित मूल्य पर खाद की बिक्री होने पर किसानों में खुशी है।