लूडो खेलते समय हुई गोलीबारी, किशोर गंभीर
सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में गुरुवार की शाम लूडो खेल रहे एक किशोर को गोली लग गई। घटना में मणियां गांव निवासी राम अयोध्या सिंह का 16 वर्षीय पुत्र रवि रंजन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली किशोर के बांए सीने में लगी है। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए आरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

-- सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में गुरूवार की शाम की है घटना, आरा के निजी अस्ताल में चल रहा है किशोर का इलाज
केटी न्यूज/नावानगर
सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में गुरुवार की शाम लूडो खेल रहे एक किशोर को गोली लग गई। घटना में मणियां गांव निवासी राम अयोध्या सिंह का 16 वर्षीय पुत्र रवि रंजन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली किशोर के बांए सीने में लगी है। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए आरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल किशोर ने बयान में बताया है कि वह कुछ युवकों के साथ गांव के ही हरिहर महतो के दालान पर लूडो खेल रहा था। इसी दौरान नवीन कुमार तथा हरिचरण कुमार उर्फ निरहू एक देसी पिस्टल में गोली डालकर निकाल रहे थे। तभी अचानक फायर हो गया और गोली उसके सीने में जा लगी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। खबर लिखे जाने तक न तो आरोपित गिरफ्तार हुए थे और न ही हथियार बरामद हो सका था।
वहीं, इस घटना को ले किशोर के स्वजनों में अफरा तफरी मच गई। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि इस घटना के बाद गांव में गुटीय तनाव भी कायम हो गया है। हालांकि, पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रित है।