बिना नंबर प्लेट बाइक से शराब तस्करी, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ धंधेबाज

कोरानसराय थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोतीशाबाद के समीप गश्ती के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे से 96 पीस ‘8 पीएम’ अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान बाइक सवार तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।

बिना नंबर प्लेट बाइक से शराब तस्करी, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ धंधेबाज

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोतीशाबाद के समीप गश्ती के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे से 96 पीस ‘8 पीएम’ अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान बाइक सवार तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रुकने का संकेत दिया, तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी।

संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया, लेकिन खुद को घिरता देख तस्कर ने बाइक पर लदी शराब सड़क किनारे फेंक दी और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस ने मौके से शराब को जब्त कर लिया है और अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान में जुट गई है। स्थानीय स्तर पर छापेमारी और जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।