चौसा थर्मल पॉवर प्लांट में ठेकेदारी विवाद में बवाल, दोनों पक्ष लगा रहे हवाई फायरिंग का आरोप

चौसा स्थित बक्सर थर्मल पॉवर प्लांट में मिट्टी गिराने के ठेकेदारी विवाद में मंगलवार को ठेकेदारों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गया। आरोप है कि इस दौरान बनारपुर गांव में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की कोशिश, छिनतई तथा हवाई फायरिंग जैसे संगीन आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है।

चौसा थर्मल पॉवर प्लांट में ठेकेदारी विवाद में बवाल, दोनों पक्ष लगा रहे हवाई फायरिंग का आरोप

केटी न्यूज/बक्सर

चौसा स्थित बक्सर थर्मल पॉवर प्लांट में मिट्टी गिराने के ठेकेदारी विवाद में मंगलवार को ठेकेदारों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गया। आरोप है कि इस दौरान बनारपुर गांव में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की कोशिश, छिनतई तथा हवाई फायरिंग जैसे संगीन आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। एक पक्ष के आनंद राय ने दूसरे पक्ष के मनोरंजन पांडेय समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हु आरोप लगाया है कि प्लांट निर्माण कार्य में मिट्टी गिरा रही उनकी हाइवा को रोक लिया गया।

जब मैं वहां पहुंचा तो ये लोग मेरे तथा मेरे पुत्र के साथ बदसलूकी किए तथा एक लाख रूपए रंगदारी की मांग करने लगे तथा पैसा नहीं देने पर जान मारने की धमकी दिए। इस दौरान इनलोगों ने मेरे गले से सोने का चेन तथा सोने का ब्रासलेट छिन लिए।वहीं, मनोरंजन पांडेय ने अपनी तहरीर में जिक्र किया है कि उन्हें गतिशक्ति प्रोजेक्ट में 24 करोड़ रूपए के ठेकेदारी का काम मिला था। काम बड़ा होने के कारण मैंने चार लोगों को साझीदार बनाया लेकिन पिछले एक साल से दो लोग न तो मुझे पैसा दे रहे थे और न ही हिसाब कर रहे थे।प्लांट के अधिकारियों से इसकी पूर्व में शिकायत भी की गई थी।

मनोरंजन का कहना है कि पैसा मांगने आनंद राय तथा उनके पक्ष के लोग अपना अपराधिक इतिहास बताने लगे तथा जान मारने की नियत से फायरिंग किए। इस दौरान मै किसी तरह अपने वाहन से कूदकर जान बचाया। मनोरंजन ने आरोप लगाया कि है इनलोगों ने मेरा 60 हजार रूपया भी छिन लिया है। दोनों पक्षों से मिले आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि मिट्टी गिराने को लेकर विवाद हुआ है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।