यूपी से शराब की खेप लेकर लौट रहे तस्कर दबोचे, दो जगहों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
राजपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त कर ली गई। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


केटी न्यूज/राजपुर
राजपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त कर ली गई। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उत्तर प्रदेश के रास्ते शराब की खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और चौबे की छावनी गांव के समीप घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बाइक पर टंगे झोले से 25 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही बाइक जब्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रताप सागर गांव निवासी रंजीत सिंह, पिता स्वर्गीय कन्हैया सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने यूपी से शराब लाने की बात स्वीकार की है। पुलिस उससे नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

वहीं दूसरी कार्रवाई त्रिकालपुर गांव में की गई, जहां गुप्त सूचना पर पुलिस ने स्थानीय निवासी सुनील चौहान के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से सात लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही सुनील चौहान को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

