चौगाईं में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध

मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं गेट नंबर-2 के समीप स्थित एक आटा चक्की मिल के पास खड़ी बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। घटना शुक्रवार की मध्यरात्रि की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

चौगाईं में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध

केटी न्यूज/चौगाईं

मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं गेट नंबर-2 के समीप स्थित एक आटा चक्की मिल के पास खड़ी बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। घटना शुक्रवार की मध्यरात्रि की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी उज्ज्वल सिंह अपनी बाइक (एचआर 72 जी 9926) को आटा चक्की मिल के समीप खड़ी कर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह जब वे बाहर निकले तो बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने इसकी सूचना मुरार थाना को दी।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में दो युवक देर रात क्षेत्र में घूमते हुए दिखाई दिए हैं।

कुछ देर बाद दोनों संदिग्ध बाइक लेकर जाते नजर आए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज में एक युवक उजले रंग का कुर्ता पहने हुए दिखाई दे रहा है, जिससे उसकी पहचान करने में मदद मिल सकती है।मुरार थाना पुलिस ने चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आसपास के गांवों और संभावित मार्गों पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।इधर, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।