शर्मसार: दो नाबालिक बहनों के साथ बक्सर में रेप, दो गिरफ्तार

शर्मसार: दो नाबालिक बहनों के साथ बक्सर में रेप, दो गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर

गुरूवार को एक शर्मसार करने वाली घटना हुई है जिसमें दो नाबालिग बहनों के साथ बक्सर शहर के बीचों-बीच किला मैदान में युवक के द्वारा दुष्कर्म गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना के द्वारा दो आरोपितों को गिरफ्तार कर एक आरोपी को जेल भेज दिया गया वहीं एक के नाबालिग होने के कारण बाल सुधार गृह में भेजा गया। सूत्रों के अनुसाार राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग बहनें पशुओं के लिए घास लाने खेतों में गई थी।

उसी दौरान गांव के एक युवक और एक किशोर ने दोनों को बहला-फुसलाकर बक्सर ले आए। आरोपितों ने दोनों बहनों के साथ किला मैदान में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दोनों बहने सुबह में अपने घर लौट परिजनों को घटना की सारी जानकारी दी। परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी पहले राजपुर थाना पहुंचे। जहां से दोनों को महिला थाना भेज दिया गया। महिला थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपित सुरेश कुमार चौहान के साथ एक किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िताओं का मेडिकल जांच कराया गया है। जांच के रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।