Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

धावा दल ने छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को कराया मुक्त

धावा दल ने छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को कराया मुक्त

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर में श्रम विभाग द्वारा गठित धावा दल की टीम तथा दिशा के सदस्यों ने शनिवार को संयुक्त रूप से शहर के रामरेखा घाट के पास स्थित दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक दुकान से एक बाल श्रमिक को मुक्त करा उसे बाल कल्याण समिति को सौंपा गया। टीम द्वारा उक्त दुकानदार के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया है। बता दें कि बक्सर सहित जिलेभर के चाय, नाश्ता, मिठाई दुकानों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में नियमों को ताक पर रख बाल श्रमिकों से मजदूरी करवाई जा रही है।

धावा दल ने छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को कराया मुक्त

इसकी जानकारी मिलने के बाद श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम के तहत धावा दल के माध्यम से छापेमारी करवा उन्हें मुक्त करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को बक्सर में भी अभियान चलाया गया। टीम में बक्सर सदर प्रखंड व चौसा प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तथा दिशा के सदस्य शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।