मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्ष भिड़े; दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

कसियां गांव में मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाने में अलग-अलग आवेदन देकर गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया।

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्ष भिड़े; दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

केटी न्यूज/डुमरांव।

कसियां गांव में मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाने में अलग-अलग आवेदन देकर गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया।पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान श्यामसुंदर पासवान और गोपीचंद पासवान के रूप में हुई है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मारपीट के मामले में एक पक्ष की सावित्री देवी तथा दूसरे पक्ष की विद्यावती देवी ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद फिलहाल मामले में स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों के अनुसार, घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।