Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

बक्सर में सेवा अभियान की कमान संभालेंगे प्रो. अखिलेश दूबे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को बक्सर संसदीय क्षेत्र में व्यापक रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। अभियान के तहत सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बक्सर में सेवा अभियान की कमान संभालेंगे प्रो. अखिलेश दूबे

बक्सर में सेवा अभियान की कमान संभालेंगे प्रो. अखिलेश दूबे

__ 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक संसदीय क्षेत्र में प्रवास, बाढ़ पीड़ितों की मदद समेत कई जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर रहेगा जोर

केटी न्यूज/डुमरांव।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को बक्सर संसदीय क्षेत्र में व्यापक रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। अभियान के तहत सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दूबे ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा होना ही सेवा अभियान का मूल उद्देश्य है।प्रो. अखिलेश दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर बक्सर संसदीय क्षेत्र में भी सेवा और समर्पण की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बक्सर में सेवा अभियान की कमान संभालेंगे प्रो. अखिलेश दूबे

उन्होंने कहा कि ‘संकल्प से सिद्धि’ के मूल मंत्र को आधार बनाकर अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का प्रयास होगा।उन्होंने बताया कि वह 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक बक्सर में प्रवास करेंगे। इस दौरान संसदीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कार्यकर्ताओं के सहयोग से सेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी। हाल में बाढ़ की विभीषिका झेल चुके लोगों को अभियान में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री के वितरण के साथ जरूरत के अनुरूप अन्य सहयोग भी उपलब्ध कराने की योजना है।प्रो. दूबे ने कहा कि सेवा अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों तक प्रत्यक्ष रूप से पहुंचकर उनकी समस्याओं में सहभागी बनना है।

बक्सर में सेवा अभियान की कमान संभालेंगे प्रो. अखिलेश दूबे

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक करना भी इस पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है।गौरतलब है कि प्रो. अखिलेश दूबे मूलरूप से बक्सर जिले के सिमरी अंचल स्थित दुबौली गांव के निवासी हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहने के साथ वे लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे इतिहास संकलन योजना, दिल्ली प्रांत के उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली में रहने के बावजूद बक्सर संसदीय क्षेत्र के लोगों से उनका लगातार संपर्क बना रहता है और क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए भी वे सक्रिय रहे हैं। आगामी प्रवास के दौरान उनके नेतृत्व में प्रस्तावित सेवा कार्यक्रमों को इसी सामाजिक जुड़ाव की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

बक्सर में सेवा अभियान की कमान संभालेंगे प्रो. अखिलेश दूबे

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।