इटाढ़ी में 49.2 किग्रा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

इटाढ़ी पुलिस ने गुप्त सूचना पर भारी मात्रा में गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 49.2 किग्रा गांजा बरामद हुआ है, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा दे भागने में सफल रहा। पुलिस फरार तस्कर की गिरफ्तारी के अलावे तस्करी के इस खेल में अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

इटाढ़ी में 49.2 किग्रा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

- गुप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस ने डिहरिया गांव में छापेमारी कर बरामद किया गांजा, पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/बक्सर

इटाढ़ी पुलिस ने गुप्त सूचना पर भारी मात्रा में गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 49.2 किग्रा गांजा बरामद हुआ है, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा दे भागने में सफल रहा। पुलिस फरार तस्कर की गिरफ्तारी के अलावे तस्करी के इस खेल में अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। 

महिला तस्कर की पहचान डिहरिया निवासी उपेन्द्र भर की पत्नी मीकू कुमारी के रूप में हुई, जबकि फरार तस्कर उसकी गांव का शैलेन्द्र राजीार है, जिसकी तलाश जारी है। इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिहरिया गांव में एक घर में भारी मात्रा मादक पदार्थ की खेप मंगाई गई है, तस्कर उसे ठिकाने लगाने वाले है।

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए रात में ही छापेमारी करवाई गई। इस दौरान उपेन्द्र भर के घर से 49.2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने कहा कि तस्करी के आरोप में उपेन्द्र की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसकी भूमिका के अलावे इस खेल मंे अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार महिला तथा फरार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही तस्करी के इस खेल में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

वहीं, पुलिस सूत्रों की माने तो गिरफ्तार महिला तस्कर के कई अहम सुराग मिले है। पुलिस उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है। माना जा रहा है कि पुलिस के रडार पर पूरा नेटवर्क आ गया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी विशेष जानकारी नहीं दे रही है।