बिहार की बेटी के इंसाफ के लिए बक्सर में भारतीय सार्थक पार्टी ने निकाला आक्रोश मार्च

बिहार की बेटी स्नेहा मौर्य को इंसाफ दिलाने के लिए मंगलवार को भारतीय सार्थक पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में बक्सर में आक्रोश मार्च निकाला गया।

बिहार की बेटी के इंसाफ के लिए बक्सर में भारतीय सार्थक पार्टी ने निकाला आक्रोश मार्च

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार की बेटी स्नेहा मौर्य को इंसाफ दिलाने के लिए मंगलवार को भारतीय सार्थक पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में बक्सर में आक्रोश मार्च निकाला गया।उक्त आक्रोश मार्च शाम चार बजे किला मैदान से पुलिस चौकी, पिपरपांती रोड, मुनीम चौक, नगर परिषद होते हुए ज्योति चौक तक गई।

जहां इस मार्च में शामिल लोगों ने इंसाफ व न्याय के साथ, हत्यारों को फांसी देने की मांग लिखी तख्तियों पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। बताया गया की इस घटना में सबसे बड़ा आरोपी यूपी प्रशासन है जिसके द्वारा इस अपराध में अपराधियों के साथ मिलकर न्याय नहीं करना चाहता है। उक्त मार्च में शामिल लोगों ने यूपी के उन पुलिस पदाधिकारियों की बर्खास्तगी जो इस घटना के जिम्मेवार है

तथा न्याय की मांग की है।बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि बिहार के सासाराम की बेटी स्नेहा मौर्या वाराणसी में हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी, जिसकी हत्या कर दी गई थी। जिसका विरोध प्रकट करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है।

इस आक्रोश मार्च में सार्थक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर चौहान, संतोष चौहान, प्रदेश प्रभारी बुद्धिराजा कुशवाहा, जिलाध्यक्ष वकील मल्लाह, संजय यादव, रामाश्रय यादव, कुमार राधेश्याम पासवान आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।