कृष्णाब्रह्म: कुख्यात सुधीर दूबे ने ढाबे में घुस संचालक से की मारपीट व लूट, मैगजिन व चार जिंदा गोली बरामद, एफआईआर दर्ज
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के पटना-बक्सर एनएच 922 स्थित छोटका ढकाइच गांव में देर रात अपराधियों ने ढाबा संचालक सम मारपीट व नकदी लूट ली। घटना विकास ढाबा पर रात लगभग रात 12ः30 बजे हुई। जब ढाबा संचालक विकास प्रधान ढाबा बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी बड़का ढकाइच गांव निवासी कुख्यात अपराधी सुधीर दुबे, नीरज दुबे, रितेश दुबे और रितिक दुबे, अचानक ढाबे में घुस आए और अचानक उनपर ढ़ाबा संचालक विकास प्रधान पर हमला कर दिया। पीड़ित संचालक के अनुसार, मारपीट के दौरान रितेश दुबे ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान हालत में गिर पड़े।

केटी न्यूज/डुमरांव

घटना के बाद आरोपी न केवल हथियार लहराते रहे, बल्कि ढाबे के काउंटर से लगभग 55 हजार नकद भी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही घटनास्थल से चार जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। पुलिस ने पीड़ित विकास प्रधान के लिखित आवेदन पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कृष्णाब्रह्म प्रभारी थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय सूत्रों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी है। इस वारदात ने एनएच किनारे संचालित ढाबा और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। स्थानीय व्यवसायियों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। पुलिस फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी और लूट की रकम की बरामदगी के लिए अभियान में जुटी हुई है। घायल ढाबा संचालक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। ज्ञात हो कि सुधीर दुबे की गिनती झारखण्ड के कुख्यात अपराधी के रूप में होती है।