Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर कालाजार के लक्षण वाले मरीजों की करेंगी खोज

कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसके तहत हाल ही में जिले में प्रभावित इलाकों में इंडोर रेसिडेंशियल स्प्रे (आईआरएस) के तहत दवाओं का छिड़काव संपन्न कराया गया। वहीं, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय द्वारा प्रभावित गांवों में घर-घर कालाजार रोगी खोज अभियान शुरू किया गया है।

आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर कालाजार के लक्षण वाले मरीजों की करेंगी खोज

आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर कालाजार के लक्षण वाले मरीजों की करेंगी खोज

- सदर प्रखंड के दो पंचायतों के कुल चार गांवों में चल रहा है खोजी अभियान

- अभियान के तहत 15 जून तक प्रभावित गांवों में लोगों को किया जाएगा जागरूक

केटी न्यूज/बक्सर

कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसके तहत हाल ही में जिले में प्रभावित इलाकों में इंडोर रेसिडेंशियल स्प्रे (आईआरएस) के तहत दवाओं का छिड़काव संपन्न कराया गया। वहीं, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय द्वारा प्रभावित गांवों में घर-घर कालाजार रोगी खोज अभियान शुरू किया गया है।

आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर कालाजार के लक्षण वाले मरीजों की करेंगी खोज

इसके तहत प्रभावित गांवों में आशा कार्यकर्ताएं घर घर जाकर परिवार के सदस्यों में कालाजार के लक्षण की जांच करेंगी। साथ ही, उसकी रिपोर्ट सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र को देंगी। वहीं, खोज अभियान के दौरान यदि किसी में कालाजार के लक्षण दिखाई देते है तो स्वास्थ्य टीम उक्त मरीज के घर जाकर लक्षणों की जांच करेगी। जिसमें कालाजार की पुष्टि होने पर उसका इलाज शुरू किया जाएगा।

आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर कालाजार के लक्षण वाले मरीजों की करेंगी खोज

इस क्रम में गुरुवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार व बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले तीन सालों में मिले मरीजों के आधार पर बड़का नुआंव पंचायत के बड़का नुआंव व गोप नुआंव गांव के अलावा चुरामनपुर पंचायत के साहोपारा व पड़री गांव में घर घर कालाजार रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा।

आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर कालाजार के लक्षण वाले मरीजों की करेंगी खोज

उन्होंने बताया कि घर घर खोज अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी लोगों को कालाजार के संबंध में जागरूक भी किया जाएगा। साथ ही, उन्हें इलाज की पूरी जानकारी दी जाएगी। मौके पर बीएचआई उदय कुमार, आशा फैसिलिटेटर माया देवी व आशा कार्यकर्ता मंजू देवी भी मौजूद रही।

आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर कालाजार के लक्षण वाले मरीजों की करेंगी खोज

पीकेडीएल कालाजार उन्मूलन की राह में एक बड़ी बाधा:

डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कालाजार उन्मूलन की राह में पीकेडीएल (त्वचा का कालाजार) एक बड़ी बाधा साबित होता है, क्योंकि इसका संक्रमण तेजी से फैलता है। पीकेडीएल एक ऐसी स्थिति है, जब एलडी बॉडी नामक परजीवी त्वचा कोशिकाओं पर आक्रमण कर उन्हें संक्रमित कर देता और वहीं रहते हुए विकसित होकर त्वचा पर घाव के रूप में उभरने लगता है।

आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर कालाजार के लक्षण वाले मरीजों की करेंगी खोज

इसके कारण मरीज को बार-बार बुखार आने लगता है। साथ ही, भूख में कमी, वजन का घटना, थकान महसूस होना, पेट का बढ़ जाना आदि इसके लक्षण के रूप में दिखाई देने लगते हैं। ऐसे व्यक्ति को तुरंत नजदीक के अस्पताल में जाकर अपनी जांच करानी चाहिए। ठीक होने के बाद भी कुछ व्यक्ति के शरीर पर चकत्ता या दाग होने लगता है। उन्होंने बताया कि पीकेडीएल का इलाज पूर्ण रूप से किया जा सकता है।

आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर कालाजार के लक्षण वाले मरीजों की करेंगी खोज

इसके लिए लगातार 12 सप्ताह तक लगातार दवाओं का सेवन करना पड़ता है। साथ ही, इलाज के बाद मरीज को 4000 रुपये का आर्थिक अनुदान भी सरकार द्वारा दिया जाता है। इसलिए पीकेडीएल से बचने के लिए मरीजों को कालाजार के इलाज के दौरान दवाओं का कोर्स पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर कालाजार के लक्षण वाले मरीजों की करेंगी खोज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।