डुमरांव में केदार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य आगाज, जगदीशपुर विधायक ने किया उद्घाटन

डुमरांव में महाशिवरात्रि के दिन केदार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व जगदीशपुर के विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया।

डुमरांव में केदार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य आगाज, जगदीशपुर विधायक ने किया उद्घाटन

-- हॉस्पिटल में एक छत के नीचे मरीजों को मिलेगी हर आधुनिक सुविधाएं व बेहतर इलाज, डुमरांव निवासी डॉ. कुमार सुशान्त गुप्ता करेंगे संचालन

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव में महाशिवरात्रि के दिन केदार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व जगदीशपुर के विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया। अपने संबोधन में उन्हाेंने उम्मीद जताया कि यह अस्पताल डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के मरीजों के लिए वरदान साबित होगा तथा यहां मरीजों को सस्ता व बेहतर इलाज मिलेगा। उन्हाेंन अस्पताल संचालक से भी मरीजों का बेहतर इलाज करने की अपील अपने संबोधन में की।

पूर्व मंत्री ने कहा कि डुमरांव जैसे कस्बाई इलाके में इस अस्पताल के उद्घाटन से स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी।उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सरकारी क्षेत्र के साथ ही निजी क्षेत्रों के अस्पताल भी मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहे है। बता दें कि इस अस्पताल का संचालन डुमरांव निवासी व नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुनीता गुप्ता के पुत्र डॉ. कुमार सुशान्त गुप्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि अपने गृह नगर के लोगों को सस्ता व बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए ही इस अस्पताल को शुरू किया हूं।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि मेडिकल की पढ़ाई के दौरान ही मैने तय कर लिया था कि डॉक्टर बनने के बाद मैं अपने गृह नगर के लोगों की सेवा करूंगा। उन्हाेंने कहा कि इस अस्पताल में मरीजों को एक छत के नीचे स्वास्थ्य की सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना या वाराणसी जाने की जरूरत नहीं मिलेगी।मौके पर नप की पूर्व चेयरमैन सुनीता गुप्ता, जदयू के वरिष्ठ नेता श्रीकांत सिंह कुशवाहा, रामजी सिंह यादव, पूर्व वार्ड पार्षद सोनू राय, समाजसेवी सुमित गुप्ता समेत सैकड़ो गणमान्य मौजूद थे।