Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

अलग-अलग जगहों से तीन बाइक की चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज

अलग-अलग जगहों से तीन बाइक की चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज

केटी न्यूज/डुमरांव 

अलग-अलग जगहों से तीन बाइक की चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज

डुमरांव थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी की घटना सामने आयी हैं। पहली घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय से सटे खिरौली रोड की है। मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव के एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय के शिक्षक नमो मिश्र अपनी वी-15 विक्रांत बाइक जिसका नंबर बीआर 03 एस 9226 को खिरौली मोड़ के

अलग-अलग जगहों से तीन बाइक की चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज

पास खड़ी कर रोड के दूसरी तरफ एक क्लीनिक में गए तथा वहा से कुछ देर बाद लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी है। वही दूसरी घटना रेलवे गुमटी स्थित बिजली विभाग परिसर की है, जहां अज्ञात चोरों ने परिसर में खड़ी एक पैसन प्रो बाइक पर हाथ साफ कर दिया। बाइक नया भोजपुर के रहने वाले सोनू खां की बतायी जाती हैं।

अलग-अलग जगहों से तीन बाइक की चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज

इस मामले में वाहन मालिक ने पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया है कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। किसी काम को लेकर वह बिजली ऑफिस पहुंचा था। इसी दरम्यान अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक चुरा ली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। जबकि तीसरी घटना थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव की बतायी जाती है।

अलग-अलग जगहों से तीन बाइक की चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज

चोरों ने यहां से बगेन थाना क्षेत्र के भादा गांव के रहने वाले अनुपम पांडेय की पैसन प्रो बाइक चोरी कर ली। पीड़ित सुरौंधा किसी काम के सिलसिले से आया था। पीड़ित ने डुमरांव थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं।

अलग-अलग जगहों से तीन बाइक की चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज

थानाध्यक्ष अनीशा राणा ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर बाइक की खोजबीन में जुट गयी हैं। बता दें कि डुमरांव इलाके में बाइक चोरी की घटना तेजी से बढ़ रही है, जिस वजह से वाहन मालिकों के बीच भय का माहौल हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।