कोरानसराय में वार्ड सदस्य के घर भीषण चोरी: 40 हजार नगद व डेढ़ लाख से अधिक के गहने ले उड़े चोर

कोरानसराय में चोरों रात के अंधेरे में एक वार्ड सदस्य के घर चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में रखे नगद 40 हजार रूपए तथा सोने का पांच थान आभूषण जिसकी कीमत डेढ़ लाख रूपए से अधिक है, चुरा लिया है। यह वारदात कोरानसराय पंचायत के वार्ड 8 के वार्ड सदस्य धनजी गोंड के घर हुई है।

कोरानसराय में वार्ड सदस्य के घर भीषण चोरी: 40 हजार नगद व डेढ़ लाख से अधिक के गहने ले उड़े चोर

-- बच्चे के आंख के इलाज के लिए एक दिन पूर्व ही कर्ज मांग लाया था रूपया, जानकारी मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय में चोरों रात के अंधेरे में एक वार्ड सदस्य के घर चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में रखे नगद 40 हजार रूपए तथा सोने का पांच थान आभूषण जिसकी कीमत डेढ़ लाख रूपए से अधिक है, चुरा लिया है। यह वारदात कोरानसराय पंचायत के वार्ड 8 के वार्ड सदस्य धनजी गोंड के घर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का मुआयना के साथ ही मामले के उद्भेदन व चोरों की शिनाख्त में जुट गई है। हालांकि, शाम तक पुलिस को इस मामले में किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा है।धनजी एक दिन पूर्व ही अपने पुत्र के आंख के इलाज के लिए किसी परिचित से 40 हजार रूपए उधार लेकर आया था, लेकिन चोरों ने उस पर हाथ साफ कर दिया है। जिससे अब पुत्र का इलाज भी फिलहाल बाधित हो गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार रात में धनजी का परिवार खाना खाकर सो रहा था। इस दौरान मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने पिछवाड़े से बांस के सहारे घर में प्रवेश कर नगदी व आभूषण चुरा लिया। सुबह में जब घरवालों की निंद खुली तथा बक्सा का ताला टूटा मिला तो चोरी की बात समझ में आई। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना कोरानसराय पुलिस को दी गई। चोरी की इस वारदात के बाद ग्रामीणों मंे भय व्याप्त है। बता दें कि इसके पूर्व में भी कोरानसराय में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है, जिसका उद्भेदन आज तक नहीं हो सका है। वहीं, अब इस वारदात के बाद लोगों में एक बार फिर से चोरों का खौफ ताजा हो गया है। कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही इस घटना में शामिल चोरों का पता लगा लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।