चौसा चेक पोस्ट पर सख्ती: डिजायर कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, दो गिरफ्तार

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बीच उत्पाद विभाग ने चौसा चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग की टीम ने एक संदिग्ध डिजायर कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से विभिन्न ब्रांड की कुल 89.76 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान कार सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चौसा चेक पोस्ट पर सख्ती: डिजायर कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, दो गिरफ्तार

केटी न्यूज/चौसा

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बीच उत्पाद विभाग ने चौसा चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग की टीम ने एक संदिग्ध डिजायर कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से विभिन्न ब्रांड की कुल 89.76 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान कार सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार, एएसआई सृष्टि कुमारी के नेतृत्व में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बीआर 01 एचआर-6589 नंबर की एक कार पर शक होने पर उसे रोका गया। जांच के दौरान वाहन से 180 एमएल की सात पेटियों में 60.480 लीटर ऑफिसर चॉइस शराब, 180 एमएल की दो पेटियों में 17.280 लीटर अन्य ब्रांड की शराब तथा 500 एमएल की एक पेटी में 12 लीटर बीयर बरामद हुई।

कुल मिलाकर 89.76 लीटर शराब जब्त की गई।उत्पाद निरीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर मुकुंद निवासी रामा शंकर राय और फुलवरिया निवासी रविन्द्र राय के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि शराबबंदी के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर शराब की आपूर्ति करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए विभाग द्वारा लगातार चेक पोस्टों पर सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।