वीर कुंवर सिंह सेतू से शराब लदी कंटेनर जब्त, एक गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश में जुटी पुलिस
उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवा की सुबह वीर कुंवर सिंह सेतू पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब लदी एक कंटेनर को जब्त किया है। वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।
-- मंगलवार की सुबह वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मिली सफलता, यूपी का रहने वाला है शराब तस्कर
केटी न्यूज/बक्सर
उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवा की सुबह वीर कुंवर सिंह सेतू पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब लदी एक कंटेनर को जब्त किया है। वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान एक छह चक्का ट्रक जिसका रजिस्टेशन नंबर डी 11 एमबी 5409 यूपी की तरफ से आती दिखाई पड़ी। उत्पाद टीम ने जब उसे रूकवा कर चालक से पूछताछ शुरू की तो वह घबराने लगा।

इसके बाद टीम ने उसे हिरासत मेें ले स्कैनर से ट्रक की पड़ताल की तो उसमें शराब की पेटियां नजर आई। जिसके बाद उत्पाद की टीम ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के करौंदी कला थाना क्षेत्र के गोपालपुर सराय ख्वाजा गांव निवासी सद्दाम हुसैन पिता नबाव अली के रूप में हुई है। उत्पाद टीम ने जब ट्रक की पड़ताल की तो उसमें से विभिन्न ब्रांड की 862.560 लीटर मिली, जिसका बाजार मूल्य लाखों रूपए आंकी गई है। चालक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम उससे पूछताछ के आधार पर मुख्य सरगना को पकड़ने की फिराक में जुट गई है। उत्पाद निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब लदी कंटेनर को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह सेतू पर उत्पाद टीम हर समय मुश्तैद रहती है।

