बक्सर: गैंगरेप का आरोपी डा. आरके पाण्डेय चार साल बाद गिरफ्तार

बक्सर: गैंगरेप का आरोपी डा. आरके पाण्डेय चार साल बाद गिरफ्तार

केटी न्यूज/ ब्रह्मपुर

ब्रह्मपुर पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी डा रमेश कुमार पांडेय पिता डा आरके पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह वर्ष 2019 में थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ हुए गैंग रेप का आरोपी था।

उसके खिलाफ ब्रह्मपुर थाने में  गैंग रेप के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया था। जिसमें वह पिछले 4 वर्षों से फरार चल रहा था। इस दौरान वह रघुनाथपुर रोड स्थित आदर्श हॉस्पिटल का संचालन भी कर रहा था।

हालांकि सूत्रों की माने तो मामले में कई तरह की चर्चाएं  भी हो रही है। जानकार इसे आपसी विवाद और गवई राजनीति से भी जोड़कर देख रहे हैं। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।