Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

बक्सर में कुछ घंटो के अंतराल पर दो जगहों पर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर में कुछ घंटो के अंतराल पर दो जगहों पर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

- मुसाफिर गंज में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के घर फायरिंग से मच गई थी दहशत

- गोलंबर इलाके में 52 बीघा इलाके में जमीन विवाद में चली गोली, तीन हिरासत में

केटी न्यूज/बक्सर

जिला मुख्यालय में जमीन विवाद के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे है। शनिवार को महज कुछ घंटो के अंतराल में शहर के दो इलाकों में गोलीबारी हुई है। संयोग से कोई हताहत नहीं हुआ है। दोनों मामले जमीन विवाद से जुड़े है। हवाई फायरिंग की सूचना के बाद दोनों जगहों पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पहली घटना सुबह आठ बजे नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिरगंज मोहल्ले में भाजपा नेता तथा पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह के घर पर हुई है।

बक्सर में कुछ घंटो के अंतराल पर दो जगहों पर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार पुनीत सिंह का अपने पट्टीदारों से एक भूखंड पर विवाद चल रहा है। फिलहाल उक्त जमीन पुनीत के कब्जे में है तथा उसकी चाहरदीवारी कराई गई थी। शनिवार को सुबह उनके पट्टीदार वहां पहुंचे तथा दीवाल तोड़ने लगे। पुनीत के परिजनों द्वारा इस घटना का विरोध किया गया। जिसके बाद दूसरे पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग शुरू कर दी गई। फायरिंग होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी खिड़कियों व दरवाजे बंद कर लिए। जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष दिनेश

बक्सर में कुछ घंटो के अंतराल पर दो जगहों पर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

कुमार मालाकार के साथ एसडीपीओ गोरख राम भी सदल बल मौके पर पहुंचे। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराया है। वही दूसरी घटना दोपहर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोलंबर के पास स्थित बावन बीघा इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरियां गांव अनिल सिंह की 52 बीघा इलाके में सवा तीन कट्ठा जमीन है। इस जमीन पर वीरेंद्र तिवारी नामक व्यक्ति भी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बक्सर में कुछ घंटो के अंतराल पर दो जगहों पर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

शनिवार को दोपहर अचानक वीरेंद्र तिवारी उक्त भूखंड पर कब्जा जमाने की नियत से बाउंड्री कराने लगे। इसकी जानकारी होते ही अनिल सिंह अपने पुत्र अतुल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इन्हें वहां आता देख पहले से खड़े हथियारबंद लोगों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। सूत्रों की मानें तो वीरेंद्र तिवारी के साथ मौजूद सुंदरम तिवारी और गुड्डू नामक एक व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गई है। कुल सात राउंड गोली चलने की बात बताई जा रही है। इस घटना के बाद अनिल सिंह वहा से भाग खड़े हुए

बक्सर में कुछ घंटो के अंतराल पर दो जगहों पर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुख्यालय डीएसपी सह प्रभारी एसपी अशफाक अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। हालांकि उन्होंने गोलीबारी की घटना से इंकार किया है। एक ही दिन में शहर के दो अलग-अलग जगहों पर जमीन विवाद में हुई फायरिंग शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।