Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

48 घंटे में ही पकड़ा गया नेनुआ में 65 वर्षीय वृद्ध का हत्यारा किशोर

गुरुवार की अहले सुबह डोरा थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में 65 वर्षीय वृद्ध कमला साह की चाकुओं से गोद नृशंस हत्या करने के आरोपित किशोर को पुलिस ने 48 घंटे में ही हिरासत में लिया गया है।

48 घंटे में ही पकड़ा गया नेनुआ में 65 वर्षीय वृद्ध का हत्यारा किशोर
कैरिकेचर

केटी न्यूज/डुमरांव

गुरुवार की अहले सुबह डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में 65 वर्षीय वृद्ध कमला साह की चाकु से गोद नृशंस हत्या करने के आरोपित किशोर को पुलिस ने 48 घंटे में ही हिरासत में ले लिया है। शनिवार की सुबह डुमरांव स्टेशन इलाके से उसे हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि पुलिस की पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल लिया है।

बता दे की उक्त किशोर ने गुरुवार की सुबह गांव के ही कमला साह पर तब तक चाकुओं से वार करते रहा था जब तक उसकी मौत न हो गई। बाद में वह खून से सना चाकू उसके शरीर में ही छोड़ फरार हो गया था। 

घटना के बाद से ही स्थानीय पुलिस उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहे थी। इसी बीच पुलिस को यह जानकारी मिली कि उक्त किशोर स्टेशन इलाके में देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। किशोर के पकड़े जाने की खबर के बाद मृतक के परिजनों ने चैन  की सांस ली है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।