उपभोक्ता के दो हजार रूपए उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

उपभोक्ता के दो हजार रूपए उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली है दोनों महिलाएं

केटी न्यूज/डुमरांव

नगर के स्टेट बैंक परिसर से एक उपभोक्ता का दो हजार रूपए चुराने के आरोप में दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उनकी पहचान मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला के नावड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाट खैरी गांव की सोनिका पति निरूतम सिसोदिया व इसी थाना क्षेत्र के करिया गांव की पूजा पति नौजाद सिसोदिया के रूप में हुई है।

खुद बैंककर्मियों ने ही उनकी शिनाख्त कर उन्हें पुुलिस को सौंपा है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के चौकियां गांव निवासी अंजोर राम के पुत्र सुजीत राम सोमवार को दोपहर बाद स्टेट बैंक में रूपया निकालने आए थे। रूपया निकालने के बाद वे बैग में रूपया रख बैंक से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान दोनों महिलाएं बड़ी कुशलता से उनका बैग में ब्लेड मार उसमें से दो हजार रूपए चुरा भाग खड़ी हुई। थोड़ी देर बाद जब सुजीत को इसकी भनक लगी तो वह बैंक में काफी खोजबीन किया तथा बैंककर्मियों को इसकी जानकारी दिया। लेकिन महिलाएं फरार हो गई थी।

लेकिन उनका संयोग खराब था तथा नये शिकार की तलाश में थोड़ी देर बाद दोनों फिर से बैंक में चली गई। इस दौरान बैंककर्मियों की नजर से बच नहीं सकी। बैंककर्मियों ने दोनों को गार्ड के माध्यम से पकड़वा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इधर थाना पहुंचे सुजीत ने दोनों को देखते ही पहचान लिया। डुमरांव थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही महिलाओं द्वारा पैसे चुराने की चर्चा शहर में देर शाम तक होते रही।