Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

पुलिस को चकमा दे कोर्ट परिसर से फरार हुआ अभियुक्त

पुलिस को चकमा दे कोर्ट परिसर से फरार हुआ अभियुक्त

- रविवार की शाम शराब के नशे में दल सागर के पास से पुलिस ने किया था गिरफ्तार

केटी न्यूज/ बक्सर

सोमवार को कोर्ट में एक के बाद एक अभियुक्त पुलिस को चकमा दे भागने में सफल हो गया। इस घटना के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने ले गए पुलिस टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस काफी सर गर्मी से उसकी तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। सुमित कुमार नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव का रहने वाला है सुमित कुमार है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के एक मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। इधर रविवार की शाम वह एनएच 922 पर स्थित दलसागर के पास स्थित टोल प्लाजा पर हंगामा मचा रहा था। जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस उसे गई। इस दौरान वह पुलिस से उलझ गया तथा हाथापाई करने लगा। लेकिन पुलिस उसे किसी तरह पकड़ थाना लाई और कोर्ट में प्रस्तुत किया। शराब पीने के मामले में उसे बेल मिल गई। लेकिन दूसरे मामले में पुलिस उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने वाली थी। लेकिन उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने वाली पुलिस ने हथकड़ी खोल दिया था। जिसका फायदा उठा हुआ भागने में सफल रहा। सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही इस घटना में पुलिस की खासी किरकिरी हुई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।