गजब का चमत्कार डॉक्टर भी हैरान: छत्तीसगढ़ में हुई मौत के 18 घंटे बाद बिहार में लौट आई जान

डाक्टर भी हैरान है एक बुर्जुग 18 घंटे बाद जिंदा होकर बैठ गई। जिसके बाद गांव में सनसनी मच गई। घटना 12 फरवरी की है जब छत्तीसगढ़ के गढ़वा जिले में एक वृद्ध महिला की अचानक मौत हो गई थी। डॉक्टर सहित परिजनों ने सबने मान लिया था कि अब वह इस दुनिया में नहीं रही। जिसके बाद परिजन दाह संस्कार के लिए वहां से बिहार के बेगूसराय लाया गया.......................

गजब का चमत्कार डॉक्टर भी हैरान: छत्तीसगढ़ में हुई मौत के 18 घंटे बाद बिहार में लौट आई जान

केटी न्यूज/बेगूसराय 

 

डाक्टर भी हैरान है एक बुर्जुग 18 घंटे बाद जिंदा होकर बैठ गई। जिसके बाद गांव में सनसनी मच गई। घटना 12 फरवरी की है जब छत्तीसगढ़ के गढ़वा जिले में एक वृद्ध महिला की अचानक मौत हो गई थी। डॉक्टर सहित परिजनों ने सबने मान लिया था कि अब वह इस दुनिया में नहीं रही। जिसके बाद परिजन दाह संस्कार के लिए वहां से बिहार के बेगूसराय लाया गया।

जब परिजन लेकर लौट रहे थे उसी दौरान बिहार की सीमा में जैसे ही प्रवेश किया तो महिला की शरीर में जान आ गई। परिजन महिला को लेकर इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसका ईलाज चल रहा है। मृत महिला को अस्पातल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। डाक्टरों के अनुसार यह किसी चमत्कार से कम नही है।

उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में जिस महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। आखिर उसमें बिहार की सीमा में आते ही उसके शरीर में जान कैसे आ गई! यह विज्ञान के लिए भी किसी चमत्कार से कम नही है। वहीं सूत्रों की मानें तो बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा गांव निवासी रामवती देवी अपने पुत्र मुरारी साह एवं घनस्याम साह के साथ छत्तीसगढ़ में घुमने गई थी।

वहीं पर मृत महिला के दोनों बेटे रहे है। परन्तु 11 फरवरी को अचानक रामवती देवी की तबीयत खराब हुई। जिसके बाद परिजन एक निजी हॉस्पीटल में इलाज के ले गए। जहां इलाज के दौरान रमावती देवी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन पैतृक गांव में दाहसंस्कार के लेकर आने लगे। परन्तु लगभग अठारह घंटे बाद जैसे मृत रामवती देवी के पार्थिव शरीर को लेकर बिहार के औरंगाबाद पहुंचे तो परिवार के लोगों ने रामवती देवी के मृत वॉड़ी में कुछ हरकत देखा।

उसके बाद परिजन बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के दौरान डाक्टरों ने मृत रमावाती देवी को जिंदा बताया। जिसके बाद परिजनों में खुशी छा गई ।डाक्टर आनन-फानन में आईसीयू में एडमिट किए।  फिलहाल महिला का इलाज वेंटिलेटर की मदद से चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार रामवती देवी के स्वास्थ्य में बेहतर सुधार हो रहे है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। सदर अस्पताल के डॉक्टर कृष्ण कुमार ने कहा है कि उनकी चिकित्सा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।