Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

जानकारी की खबर : आज से नए नंबर के साथ चलेगी गोड्डा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

जानकारी की खबर : आज से नए नंबर के साथ चलेगी गोड्डा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

ट्रेन का नया नंबर 22311अप तथा 22312डाउन

केटी न्यूज /डुमरांव 

बिहार से मुंबई को जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों में शुमार भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस तथा गोड्डा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का नंबर अब अलग-अलग हो गया है । आज रविवार को पहली बार यह ट्रेन गोड्डा स्टेशन से अपने नए नंबर 22311 के साथ लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी । रेल सूत्रों के अनुसार पहले यह ट्रेन 12335/12336 नंबर के साथ भागलपुर से लोकमान्य तिलक के बीच चलती थी । जिसका विस्तार पिछले 1 मार्च को गोड्डा तक किया गया था । बावजूद यह ट्रेन अब तक अपने पुराने नंबर 12335/12336 के साथ ही चल रही थी । विदित हो कि यह ट्रेन अपने विस्तार के बाद सप्ताह में सिर्फ एक दिन शुक्रवार को गोड्डा तक जाती है । वहीं रविवार को यह ट्रेन गोड्डा से लोकमान्य तिलक के लिए खुलती है । जिसका अब नया नंबर अप में 22311 और डाउन में 22312 होगा । बाकी 2 दिन यह ट्रेन अपने पुराने नंबर 12335/12336 के साथ भागलपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच पूर्ववत चलती रहेगी ।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।