Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-सूरत में हुआ बड़ा हादसा,6 मंजिला गिरी इमारत,7 लोगों की मौत

इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक हादसा हो गया।

बिग ब्रेकिंग-सूरत में हुआ बड़ा हादसा,6 मंजिला गिरी इमारत,7 लोगों की मौत
Accident

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/सूरत

इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि  गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक हादसा हो गया।एक 6 मंजिला बिल्डिंग सूरत के सचिन इलाके में गिर गई।इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है।इमारत के ढहने से करीब 15 लोगों के घायल होने की भी खबर है।मलबे में दबे सातों लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। अभी और लोगों के भी दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बचाव कार्य में जुटी टीमें मलबे को हटाकर जांच में जुटी हुई हैं।

बिग ब्रेकिंग-सूरत में हुआ बड़ा हादसा,6 मंजिला गिरी इमारत,7 लोगों की मौत

इमारत के ढहने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई।मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।एनडीआरएफ की टीम कड़ी मेहनत कर रही है।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इमारत गिरने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। कहा जा रहा है कि भारी बारिश के चलते जर्जर हो चुकी इमारत भरभराकर गिर गई।

बिग ब्रेकिंग-सूरत में हुआ बड़ा हादसा,6 मंजिला गिरी इमारत,7 लोगों की मौत

इमारत का निर्माण 2017-18 में किया गया था।सूरत के जिस इलाके में यह घटना हुई है वह सूरत महानगरपालिका में आता है। इस बिल्डिंग की ऊंचाई छह मंजिल है।इसके जर्जर होने के चलते सूरत महानगर पालिका ने इसे खाली करने के आदेश भी दिए थे। इमारत में रहने वाले ज्यादातर लोगों ने इसे खाली कर दिया था, लेकिन अभी भी 5 से 6 परिवार वहां रह रहे थे। बताया जा रहा है कि इमारत का मालिक विदेश में रहता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।