Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

दिल्ली के वसंत विहार में लगी आग

भीषण गर्मी के बीच देश में आग लगने के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं।आज सुबह करीबन 7 बजे दिल्ली के वसंत विहार में एक दुकान में आग लग गई।

दिल्ली के वसंत विहार में लगी आग
Fire

केटी न्यूज़/दिल्ली

भीषण गर्मी के बीच देश में आग लगने के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं।आज सुबह करीबन 7 बजे दिल्ली के वसंत विहार में एक दुकान में आग लग गई।आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इस घटना से दुकान के मालिक को कितना नुकसान हुआ।आग को फैलने से पहले ही रोक लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

दिल्ली के वसंत विहार में लगी आग

कुछ दिन पहले ही दिल्ली के चांदनी चौक में आग लग गई थी और यह लगभग 50 दुकानों तक फैल गई थी। इस आगजनी से करोड़ों का नुकसान हुआ था। हालांकि, किसी की जान नहीं गई थी।वसंत विहार की  घटना में दुकान के मालिक को कितना नुकसान हुआ। इसका आंकलन आग के पूरी तरह बुझने के बाद ही लगाया जा सकेगा। फिलहाल दमकलकर्मी मलबे को ठंडा करने का काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आग पूरी तरह से बुझ गई हो।

दिल्ली के वसंत विहार में लगी आग

भीषण गर्मी के कारण जंगल सूख चुके हैं और तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार रह रहा है। ऐसे में पेड़ों की रगड़ या किसी अन्य तरीके से जंगलों में आग लग रही है। वनकर्मियों के लिए आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। सूखे जंगलों में आग तेजी से फैलती है। आग की वजह से करोड़ों की वन संपदा नष्ट हो चुकी है। कई बार भारतीय वायुसेना की मदद से आग पर काबू पाया गया है। आगजनी से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। आग बुझाने के प्रयास में चार वनकर्मियों की भी मौत हो गई थी।इससे पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी के कई मामले सामने आते रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।