Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

नहीं रहे नेशनल पावर लिफ्टर संतोष दूबे

नहीं रहे नेशनल पावर लिफ्टर संतोष दूबे

पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय पदक विजेता संतोष दूबे का ह्रदयघात से हुआ निधन 

केटी न्यूज / बक्सर

पावर लिफ्टिंग के सहारे जिले का नाम रोशन करने वाले राष्ट्रीय पदक विजेता तथा कोच रह चुके संतोष कुमार दुबे का निधन हो गया है। डुमरांव प्रखंड के लाखनडिहरा गांव निवासी संतोष दूबे को रविवार को सिविल लाइंस स्थित आवास पर हार्ट अटैक आया। वर्ष 2012 में उनकी नौकरी खेल कोटा से पटना समाहरणालय संवर्ग के कर्मी के रूप में हुई थी। वे डीसीएलआर कार्यालय मसौढ़ी में कार्यरत थे।

नहीं रहे नेशनल पावर लिफ्टर संतोष दूबे

चरित्रवन के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि इकलौते पुत्र उज्जेश भारद्वाज ने दी। बक्सर समाहरणालय में कार्यरत सुबोध कुमार तथा बंगाल पुलिस में कार्यरत मोनू कुमार ने बताया कि वह बिहार में पावरलिफ्टिंग के बादशाह माने जाते थे। नौकरी के पहले बक्सर में उन्होंने बाबा मल्टी जिम का संचालन किया था। उनके सानिध्य में कई खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और जिले तथा प्रदेश का नाम पावरलिफ्टिंग में रोशन किया। उनके कई शिष्य  बिहार पुलिस बंगाल पुलिस तथा बिहार सरकार के विभिन्न कार्यालयों में स्पोर्ट कोटा पर कार्यरत है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।