Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

अंबेडकर चौक पर लगी बाबा साहेब की प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त विरोध में सड़क जाम

अंबेडकर चौक पर लगी बाबा साहेब की प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त विरोध में सड़क जाम

- सोमवार की शाम छह बजे घटना की जानकारी मिलते ही उग्र हुए लोग

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर में एक बार फिर से बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। इस बार असमाजिक तत्वों ने बक्सर शहर के व्यस्ततम माने जाने वाले अंबेडकर चौक पर लगी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा के दाहिने हाथ की अंगुली को तोड़ दिया है। शाम करीब छह बजे जैसे ही किसी की नजर प्रतिमा की टूटी हुई अंगुली पर पड़ी तो कानो कान यह खबर पूरे शहर में फैल गई। देखते ही देखते वहा सैकड़ो की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने संविधान निर्माता की प्रतिमा तोड़ने वालों को चिन्हित कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग पर स्टेशन रोड को जाम कर दिया है।

समाचार लिखे जाने तक बक्सर का स्टेशन रोड आक्रोशित लोगों के कब्जें में रहा। इधर पुलिस प्रशासन लोगों को समझा बुझा कार्रवाई का आश्वासन दे रही थी। गौरतलब है कि इसके पहले डुमरांव के महरौरा मोड़ के पास भी बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ी गई थी। बाबा साहेब जैसे महापुरूष की मूर्ति तोड़े जाने से लोगों में गहरा आक्रोश है। वही शहर के मुख्य मार्ग में सड़क जाम किए जाने से टैªफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। संवाद संप्रेषण तक लोग सड़क जाम कर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।