Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा
Keshav Times

औषधि निरीक्षक का औचक निरीक्षण, दवा दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

गुरुवार को औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने अपनी टीम के साथ सिकंदरपुर कस्बा सहित क्षेत्र की दवा दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षक के अचानक पहुंचने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया

केटी न्यूज़ /बलिया

गुरुवार को औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने अपनी टीम के साथ सिकंदरपुर कस्बा सहित क्षेत्र की दवा दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षक के अचानक पहुंचने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया, और देखते ही देखते दुकानों के शटर गिरने लगे, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सन्नाटा छा गया।

औषधि निरीक्षक ने सबसे पहले सिकंदरपुर पहुंचकर तहसीलदार फार्मेसी का निरीक्षण किया, जहां से उन्होंने कुछ दवाओं का सैंपल जांच के लिए अपने साथ लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को दवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी और कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

इसके बाद, वे तहसील क्षेत्र के खटंगा गांव स्थित बिपुल मेडिकल स्टोर पहुंचे और वहां भी गहन निरीक्षण किया और सेम्पलिंग की। जैसे ही दुकानदारों को निरीक्षण की सूचना मिली, सिकंदरपुर कस्बे के हॉस्पिटल रोड और बाजार की दवा दुकानों के शटर तुंरत गिर गए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही दुकानदार अपने स्टोर बंद कर फरार हो गए, जिससे यह साफ नहीं हो पाया कि कौन सी दुकान वैध है और कौन सी अवैध। सिद्धेश्वर शुक्ल ने कहा कि बंद पड़ी दुकानों पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विभागीय कर्मचारी भी निरीक्षण दल के साथ मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।