केटी न्यूज़/ बलिया
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के पलियाखास गांव के पास गंगा नदी के किनारे 30 वर्षीय युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। मौके पर दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। युवक के हाथ में घड़ी और पैर में जूता था।
शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह कहीं से बहकर आया है और किनारे पर आ गया है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।