बक्सर में घर लौट रहे व्यवसायी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग , हालत गंभीर

बक्सर में घर लौट रहे व्यवसायी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग , हालत गंभीर

- औद्योगिक थाना क्षेत्र के दुधारचक मोड़ के पास की है घटना

केटी न्यूज/बक्सर

सोमवार की शाम औद्योगिक थाना क्षेत्र के दुधारचक मोड़ के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति कोे गोली मार जख्मी कर दिया है। जख्मी व्यक्ति उमेश राय उम्र 45 वर्ष इसी थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार वह बक्सर समाहरणालय के पास फोटो स्टेट की दुकान का संचालन करता है। सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर अपने गांव लौट रहा था। शाम करीब छह बजे वह दुधारचक के पास पहुंचा था कि तीन की संख्या में अपराधियों ने उसे गोली मार दिया।

उसे दो गोली लगी है। एक गोली हाथ व दूसरी कंधे में लगी है। गंभीर अवस्था में उसका इलाज बक्सर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट चुकी है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तीन अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चलाई है। औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वैसे पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।