21 साल बाद गिरफ्तार हुआ हत्यारोपित, भेजा गया जेल

कोरानसराय पुलिस ने हत्या व आर्म्स ऐक्ट में फरार चल रहे एक अभियुक्त को 21 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है।

21 साल बाद गिरफ्तार हुआ हत्यारोपित, भेजा गया जेल

- वर्ष 2003 से ही फरार चल रहा था नाजिरगंज का सत्यनारायण उर्फ फौजी यादव

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय पुलिस ने हत्या व आर्म्स ऐक्ट में फरार चल रहे एक अभियुक्त को 21 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सत्यनारायण उर्फ फौजी यादव पर वर्ष 2003 में ही कोरानसराय थाने में हत्या, हत्या का प्रयास तथा आर्म्स ऐक्ट जैसे संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज हुआ था। जिसमें वह दो दशक से अधिक समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था।गुरूवार को गुप्त सूचना पर कोरानसराय पुलिस ने उसे नाजिरगंज से गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोरानसराय थानाध्यक्ष संजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि हत्याकांड का फरार अभियुक्त फौजी यादव गांव आया हुआ है। इस सूचना पर एक टीम गठित कर छापेमारी करवा उसे गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।