बहला-फुसला कर विक्षिप्त किशोरी के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपित की धुनाई

बहला-फुसला कर विक्षिप्त किशोरी के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपित की धुनाई

- मेडिकल जांच और बयान दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिला मुख्यलाय से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों की ओर से अधेड़ की जमकर धुनाई कर दी गयी। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। वह उसी गांव का रहने वाला वकील चंद्र है‌। पुलिस मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने के बाद आगे कुछ कार्रवाई में जुटी है। इस मामले में पीड़ित की भाभी के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़िता की भाभी ने बताया कि उसकी ननद दिमागी रूप विक्षिप्त है। उसके घर से कुछ दूर एक मढ़ई है। उसकी ननद के विक्षिप्त होने का फायदा उठाकर आरोपि द्वारा उसे खाने-पीने की चीजे दिखा बहला-फुसलाकर उसी मड़ई में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। तभी वह वहां पर पहुंच गई और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद उसने शोर मचाया तो घर के अन्य लोग भी पहुंच गये और जमकर पिटाई कर दी गयी। उसके बाद उसके द्वारा स्थानीय थाना में शिकायत की गयी।  उसके बाद पुलिस ने वकील चंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।