Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर दो किशोरों की मौत

हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर दो किशोरों की मौत

केटी न्यूज/गाजीपुर। 

रेवतीपुर थाने के साईतबांध के पास ताडीघाट-बारा नेशनल हाइ-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में ग्रामीण व परिजन 108 की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान प्रीतम गुप्ता पुत्र जोखन साह (16) निवासी रेवतीपुर तेजमल राय पट्टी की मौत हो गई। जबकि राजू बारी (17) पुत्र मुन्ना बारी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों होते ही कोहराम मच गया।

हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर दो किशोरों की मौत

 इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की मां सोनी सहित अन्य परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। उधर पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रीतम के पिता जोखन शाह ने बताया कि उनका पुत्र कुछ काम से अपने बगल के एक दोस्त राजू को लेकर बाइक से गाजीपुर जा रहा था कि डेढ़गावां व साईतबांध के बीच अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर दो किशोरों की मौत

जिसमें उनके पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा जो पीछे बैठा था उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर किया था, जहां दूसरे की भी रास्ते में मौत हो गई। इस हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि धक्का देकर फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।