Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

मतदान से मजबूत होती है लोकतंत्र की जड़े - डीएम

मतदान से मजबूत होती है लोकतंत्र की जड़े - डीएम

- मतदाता जागरूकता के तहत समाहरणालय से निकाली गई रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

केटी न्यूज/बक्सर

मतदान से मजबूत होती है लोकतंत्र की जड़े - डीएम

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के नजदीक आते ही जिला प्रशासन की कवायदें बढ़ गई है। बक्सर जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उदेश्य से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत एक रैली समाहरणालय परिसर से ज्योति चौक तक निकाली गई।

मतदान से मजबूत होती है लोकतंत्र की जड़े - डीएम

डीएम ने इस मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली के माध्यम से जिला के मतदाताओं को लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में की अधिकाधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी के द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया एवं सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

मतदान से मजबूत होती है लोकतंत्र की जड़े - डीएम

डीएम ने कहा कि मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। हमें अपने मताधिकार का प्रयोग सांच समझकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किए गए मतदान से ही सरकार का गठन होता है। डीएम ने कहा कि जब अधिक से अधिक लोग मतदान करेंगे तभी हम सबसे लोक प्रिय प्रतिनिधि चुन सकते है। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपके मतदान से ही लोकतंत्र की जड़े मजबूत होती है।

मतदान से मजबूत होती है लोकतंत्र की जड़े - डीएम

इसलिए हर हाल में मतदान करना चाहिए। इस कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता अभियान 2024 के लिए वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था जहां मतदाता अपना सेल्फी लेकर तथा इसे शेयर करते हुए अन्य मतदाता को जागरूक कर सकते हैं। इस रैली में एनसीसी, केंद्रीय विद्यालय एवं स्कॉट के छात्र-छात्राओं के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। बच्चों के द्वारा निर्वाचन संबंधित तखतियां एवं पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

मतदान से मजबूत होती है लोकतंत्र की जड़े - डीएम

इसी के साथ साथ छात्र-छात्राओं के द्वारा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न स्लोगनों के द्वारा आम नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर इत्यादि उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।