मनोज तिवारी के रोड शो में बवाल: नारेबाजी और हंगामे के बाद 11 नामजद, 6 गिरफ्तार

डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में शनिवार की शाम भोजपुरी सुपरस्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। घटना कृष्णब्रहम थाना क्षेत्र के अरियाव ब्रह्म स्थान के पास की है, जहां सांसद के काफिले के गुजरते समय कुछ युवकों ने राजद के झंडे लहराते हुए “बीजेपी मुर्दाबाद, आरजेडी जिंदाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और रोड शो में अफरातफरी मच गई।

मनोज तिवारी के रोड शो में बवाल: नारेबाजी और हंगामे के बाद 11 नामजद, 6 गिरफ्तार

केटी न्यूज/कृष्णब्रहम

डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में शनिवार की शाम भोजपुरी सुपरस्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। घटना कृष्णब्रहम थाना क्षेत्र के अरियाव ब्रह्म स्थान के पास की है, जहां सांसद के काफिले के गुजरते समय कुछ युवकों ने राजद के झंडे लहराते हुए “बीजेपी मुर्दाबाद, आरजेडी जिंदाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और रोड शो में अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और भीड़ को तितर-बितर किया। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मनोज तिवारी का काफिला आगे बढ़ सका। घटना को लेकर मनरेगा तकनीकी सहायक धनजी सिंह ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें 11 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर छह आरोपितों  सोनू कुमार, सुमन कुमार, गोरख यादव, रोहित कुमार, अरुण यादव और मुकेश यादव  को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार राम ने बताया कि घटना में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

चुनावके माहौल में हुई इस घटना से प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की राजनीतिक अराजकता या रोड शो में बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अरियाव में हुई इस घटना ने क्षेत्र के राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है।