Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

सलसला गांव में पैतृक जमीन को लेकर विवाद, महिला की शिकायत पर पांच गिरफ्तार

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के सलसला गांव में पैतृक जमीन पर खेती को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता बसंती देवी, पति कामेश्वर सिंह ने गांव के ही आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सलसला गांव में पैतृक जमीन को लेकर विवाद, महिला की शिकायत पर पांच गिरफ्तार

सलसला गांव में पैतृक जमीन को लेकर विवाद, महिला की शिकायत पर पांच गिरफ्तार

केटी न्यूज/नावानगर

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में तेजनारायण सिंह, विशम्भर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह और प्रमोद सिंह शामिल हैं।प्राथमिकी में बसंती देवी ने बताया है कि वह अपने देवर शिवाजी सिंह और मजदूरों के साथ पैतृक खेत में रोपनी कार्य कर रही थीं।

सलसला गांव में पैतृक जमीन को लेकर विवाद, महिला की शिकायत पर पांच गिरफ्तार

उसी दौरान गांव के ही रिश्तेदार तेजनारायण सिंह, विशम्भर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह, मंतोष सिंह, प्रमोद सिंह, नीरज सिंह और संतोष सिंह वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

सलसला गांव में पैतृक जमीन को लेकर विवाद, महिला की शिकायत पर पांच गिरफ्तार

पीड़िता के अनुसार, आरोपितों ने उन्हें खेती से रोकते हुए कहा कि उक्त जमीन को ग्राम मणियाँ के एक व्यक्ति को बंदोबस्ती पर दिया जा चुका है। साथ ही तेजनारायण सिंह और प्रमोद सिंह पर रंगदारी की मांग करने और एक बीघा जमीन पर जबरन कब्जा कर खेती करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सलसला गांव में पैतृक जमीन को लेकर विवाद, महिला की शिकायत पर पांच गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।