केटी न्यूज/बक्सर
बक्सर के नये एसपी शुभम आर्य ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार ग्रहण करने पर बक्सर पुलिस परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। बता दें कि गृह विभाग ने बक्सर के पूर्व एसपी मनीष कुमार का तबादला केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती में पुलिस अधीक्षक के पद पर कर दिया है,

जबकि उनके जगह दरभंगा के सिटी एसपी रहे शुभम आर्य को बक्सर का नया एसपी बनाया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि बक्सर में अपराध नियंत्रण व शराब तस्करी रोकना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वही, पुलिस पब्लिक फ्रैंडली को धरातल पर उतारा जाएगा। नये एसपी ने कहा कि वे जल्दी ही जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।