Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

महिला उत्थान में मिल का पत्थर साबित हो रहा है महिला संवाद कार्यक्रम

सरकार द्वारा महिला उत्थान एवं सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं पर जानकारी देनें कि लिये महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिहार सरकार की महिला संवाद कार्यक्रम एक महत्वाकांक्षी पहल है जिससे महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। अब तक बक्सर ज़िले में कुल 344 स्थानों पर हो चुके हैं महिला संवाद कार्यक्रम जिसमें 70 हजार से भी अधिक महिलाओं और युवतियों की साकारात्मक भागीदारी रही है।

महिला उत्थान में मिल का पत्थर साबित हो रहा है महिला संवाद कार्यक्रम

महिला उत्थान में मिल का पत्थर साबित हो रहा है महिला संवाद कार्यक्रम

- अब तक कुल 344 जगहों पर आयोजित हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

केटी न्यूज/बक्सर

सरकार द्वारा महिला उत्थान एवं सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं पर जानकारी देनें कि लिये महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिहार सरकार की महिला संवाद कार्यक्रम एक महत्वाकांक्षी पहल है जिससे महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। अब तक बक्सर ज़िले में कुल 344 स्थानों पर हो चुके हैं महिला संवाद कार्यक्रम जिसमें 70 हजार से भी अधिक महिलाओं और युवतियों की साकारात्मक भागीदारी रही है।

महिला उत्थान में मिल का पत्थर साबित हो रहा है महिला संवाद कार्यक्रम

महिला संवाद के माध्यम से महिलाओं को राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पाकर महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही है। महिला उत्थान की दिशा में यह महिला संवाद मिल का पत्थर साबित हो रही है। संवाद के दौरान महिला संवाद जागरूकता वाहन के डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की सफलता पर आधारित 45 मिनट की कुल 3 फिल्में प्रदर्शित की जाती हैं।

महिला उत्थान में मिल का पत्थर साबित हो रहा है महिला संवाद कार्यक्रम

फिल्मों में राज्य सरकार की तरफ से क्रियान्वित महिला आरक्षण, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका), नशामुक्ति अभियान, बाल-विवाह, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना, लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाईन आदि को प्रदर्शित किया गया।

महिला उत्थान में मिल का पत्थर साबित हो रहा है महिला संवाद कार्यक्रम

महिलाओं को जागरुक करने के लिए लीफलेट का वितरण किया गया। इसके अलावे महिलाओं के बीच मुख्यमंत्री की माताओं व बहनों को संबोधित पत्र का भी वितरण किया गया। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की इच्छाओं तथा समस्याओं को साझा किया जा रहा है तथा सुना जा रहा और इसको संकलित कर महिला संवाद एप्लीकेशन पर अपलोड किया जा रहा है।

महिला उत्थान में मिल का पत्थर साबित हो रहा है महिला संवाद कार्यक्रम

संवाद में महिलाओं ने गिनवाई समस्याएं

महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं खुलकर अपने गांव की समस्याओं का रख रही है तथा उनके समाधान का प्रयास कर रही हैं। इसके अलावे गांव के लिए जरूरी संसाधनों की मांग भी मजबूती से कर रही है। जिस पर अधिकारियों द्वारा साकारात्मक जबाव दिया जा रहा है।

महिला उत्थान में मिल का पत्थर साबित हो रहा है महिला संवाद कार्यक्रम

शुक्रवार को राजपुर प्रखंड के पलिया पंचायत के सौरी गांव के वार्ड संख्या दो में महिला संवाद का आयोजन किया गया। इस महिला संवाद में स्थानीय गांव की फुल कुमारी देवी ने कहा कि वार्ड संख्या दो में एक आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता है। वहीं, हकीमपुर पंचायत के खखड़ही गांव के चिराग जीवका महिला ग्राम संगठन के महिला संवाद के दौरान वार्ड नंबर 10 के सोनमती देवी ने वृद्धा पेंशन की राशि को 400 से बढ़ाकर एक हजार रूपए करने की मांग की। 

महिला उत्थान में मिल का पत्थर साबित हो रहा है महिला संवाद कार्यक्रम

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि महिलाओं द्वारा साझा किए गए प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सरकार की योजनाओं के नीति-निर्धारण में महिलाओं की उम्मीदों को बेहतर ढंग से समाहित किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सुझावों एवं अपेक्षाओं को संकलित किया जा रहा है। संकलित सुझावों एवं अपेक्षाओं को प्रखंड इकाई द्वारा जिला इकाई को भेजा जाता है

महिला उत्थान में मिल का पत्थर साबित हो रहा है महिला संवाद कार्यक्रम

जो मांग जिला स्तर पर पूर्ण की जा सकती हैं या जिनका समाधान किया जा सकता है, उन्हें तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परियोजना प्रबंधक परियोजना जीविका, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर, क्षेत्रीय समन्वयक तथा अन्य भी सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

महिला उत्थान में मिल का पत्थर साबित हो रहा है महिला संवाद कार्यक्रम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।