Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

डीएम के गोपनीय में जमें लिपिक के खिलाफ शिकायत

डीएम के गोपनीय शाखा में किसी ने किसी प्रकार से लिपिक पद पर जमें रहने वाले कृष्णदेव चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

डीएम के गोपनीय में जमें लिपिक के खिलाफ शिकायत

सरकार के विशेष सचिव ने डीएम को भेजा पत्र

पद का गलत उपयोग करने का लगा आरोप

केटी न्यूज/बक्सर

डीएम के गोपनीय शाखा में किसी ने किसी प्रकार से लिपिक पद पर जमें रहने वाले कृष्णदेव चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

इस पर संज्ञान लेते हुए पर्यावरण विभाग के सरकार के विशेष सचिव ने डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह को पत्र भेजा गया है। ताकि जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई हो सके।  शशि रंजन सिंह ने सरकार को पत्र भेजा है। जिसमें इस बात का आरोप लगाया गया है कि कृष्णदेव चौधरी डीएम को जिला गोपनीय शाखा में पिछले दस सालों से जमे हुए है।

जबकि विभागीय नियमानुसार तीन साल में पोस्टिंग हो जाती है। दलकर  दिखावा के लिए यदि स्थानांतरण हो भी जाता है तब उन्हें प्रतिनियुक्ति पर रख लिया जाता है। वह लगातार गुटबाजी कर रहे है। साथ ही अधिकारियों को दिग्भ्रमित करने में माहिर है। यह भी आरोप लगाया गया है कि यह अपने आप को डीएम व अन्य अधिकारियों का नजदीकी बताते है।

आम जनता का काम बनाने व फाइल रूकवाले के नाम पर अवैध रूप से वसूली कर रहे है। इन्होंने पद का गलत उपयोग करते हुए अपनी पत्नी मनीषा कुमारी व भाई चंद्रशेखर चौधरी को कार्यपालक सहायक पद पर नौकरी दिलवाने में सफल रहे है। अपनी पत्नी को कलेक्ट्रेट में पदस्थापित कराये है। यह भी आरोप लगाया गया है कि इनकी पत्नी कर्मियों पर धौंस जमाते रहती है। सुबह हाजिरी बनाकर घर चली जाती है।

शाम में पुन: आती है। इसका अवलोकन कलेक्ट्रेट में लगे सीसीटीवी कैमरा में देखा जा सकता है। परिवादी शशि रंजन सिंह का कहना है कि इनके विरूद्ध कई बार आवेदन दिया गया है। परंतु अपनी पैरवी के बल पर मामले का दबा देते है। अब यह देखना है कि इस बार मामले की जांच होती है या मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।