Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

मतदाता सूची में सुधार के लिए आज होगा सभी बूथ पर विशेष कैंप का आयोजन

विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रो पर आज विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए चार विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस ऐसे की जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र में कैम्प आयोजित करने सहित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है।

मतदाता सूची में सुधार के लिए आज होगा सभी बूथ पर विशेष कैंप का आयोजन

- विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर लगेगा चार विशेष कैंप 

मतदाता सूची में सुधार के लिए आज होगा सभी बूथ पर विशेष कैंप का आयोजन

केटी न्यूज/डुमरांव 

विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रो पर आज विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए चार विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस ऐसे की जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र में कैम्प आयोजित करने सहित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है। शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि 2 नवम्बर, 3 नवम्बर, 23 नवम्बर और 24 नवम्बर को विशेष कैम्प आयोजित होंगे। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि लिंगानुपात को ठीक करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और नए मतदाताओं का नाम शामिल करने हेतु प्रतिदिन हाउस टू हाउस सर्वे किया जाए।

मतदाता सूची में सुधार के लिए आज होगा सभी बूथ पर विशेष कैंप का आयोजन

ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहे। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इसके साथ नहीं मतदाता सूची में सुधार के लिए दावा आपत्ति लेने का प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने सभी बीएलओ को प्रारूप मतदाता सूची निर्गत करते हुए मतदाताओं से दावा आपत्ति लेने का निर्देश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि 28 नवंबर तक दावा आपत्ति लिया जाएगा। जिसमें तीन स्तर पर प्रपत्र भरा जाएगा। प्रपत्र छह को भरकर किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। प्रपत्र सात को भरकर मतदाता सूची से अपना नाम हटा सकेगा। अगर नाम में किसी तरह की गड़बड़ी या सुधार की जरूरत है तो उसके लिए मतदाता को प्रपत्र आठ भरकर देना होगा। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को होगा। इससे पहले दो नवंबर को विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन होगा।

मतदाता सूची में सुधार के लिए आज होगा सभी बूथ पर विशेष कैंप का आयोजन

कैंप में बीएलओ प्रपत्र के साथ मौजूद रहेंगे। मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर तीन में से कोई प्रपत्र भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने, हटाने या फिर सुधार करने के लिए दे सकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया को मतदाता चाहे तो मतदान केंद्र आए बगैर ऑनलाइन सेवा का लाभ हासिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के दोनों विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ को यह निर्देश दिया गया है कि मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो सके। जिससे मतदाता सूची का सही और बेहतर स्वरूप विधानसभा चुनाव से पहले मिल सके। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।