Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

कंजिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में सास-ससुर समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

सिकरौल थाना क्षेत्र के कंजिया गांव में नवविवाहिता नेहा कुमारी की फांसी लगाकर हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतिका के पिता छोटक ठाकुर ने सोमवार को सिकरौल थाना में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कंजिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में सास-ससुर समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

कंजिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में सास-ससुर समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/नावानगर 

प्राथमिकी में मृतका के पति जयमंगल ठाकुर, ससुर अशोक ठाकुर, देवर संटू ठाकुर, सास तथा मौसेरी सास को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर नेहा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर फांसी पर लटका दिया और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

कंजिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में सास-ससुर समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

उल्लेखनीय है कि रविवार को नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के भाई ने पुलिस के समक्ष कहा था कि नेहा नौकरी करना चाहती थी, लेकिन ससुराल पक्ष इसके खिलाफ था। इसी कारण आए दिन परिवारिक तनाव बना रहता था। 

कंजिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में सास-ससुर समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में सिकरौल थानाध्यक्ष रिंकेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच फारेंसिक टीम द्वारा की गई थी, जिसमें एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। लिखावट की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

कंजिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में सास-ससुर समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।