गिरिधर बरांव गांव में होली मिलन सह स्वागत समारोह का आयोजन, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई

गिरिधर बरांव गांव में होली मिलन सह स्वागत समारोह का आयोजन, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई

केटी न्यूज़। नावानगर

स्थानीय प्रखंड के गिरिधर बरांव गांव में होली मिलन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दिया। समारोह की अध्यक्षता जिप सदस्य राजीव कुमार उर्फ राजू यादव ने किया। इस दौरान जिप सदस्य ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए।

किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। साथ ही यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। बाद में होली गायन एवं नृत्य का उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष परमानंद यादव,

अरमान मलिक अशोक राम, मनोज कुशवाहा, रिंकू यादव, सुनील सिंह, अशोक यादव, मुर्तुजा अंसारी, बिजेन्द्र पाल, केदार यादव, धर्मेन्द्र ठाकुर, अनील सिह, मुखिया राजपुर सह उपाध्यक्ष सुनील सिंह, फुना साह, प्रदेश महासचिव राजद अखिलेश यादव, बद्री सिंह, चौगाई प्रखण्ड अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, संजय यादव समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।