Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

"महाकाल मंदिर" में होली पर लगी आग

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज अचानक आग लग गई।इस आग में 13 लोग झुलस गए।

"महाकाल मंदिर" में होली पर लगी आग
Mahakal Temple

केटी न्यूज़/मध्य प्रदेश

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज अचानक आग लग गई।इस आग में 13 लोग झुलस गए।भस्म आरती के दौरान होली खेलते समय यह हादसा हुआ।उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह भस्म आरती के दौरान महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के अंदर आग लग गई।घायलों को  जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।मंदिर के पुजारी ने आग लगने की घटना पर बताया कि हर रोज की  भगवान महाकाल की भस्म आरती हो रही थी। लोग होली खेल रहे थे। ऐसी संभावना है कि जब कपूर आरती हो रही थी, उसी दौरान केमिकलयुक्त गुलाल कपूर आरती में जा गिरा, जिससे आग लग गई।मन्दिर में बड़ी संख्या में लोग आरती देखने पहुंचे थे।

"महाकाल मंदिर" में होली पर लगी आग

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना को लेकर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम से बात कर मामले की जानकारी ली है।

"महाकाल मंदिर" में होली पर लगी आग

अमित शाह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में सीएम मोहन यादव से बात कर जानकारी ली है। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।